केएसएम यूनुस टेनिस टूर्नामेंट: उत्तर प्रदेश के चार खिलाड़ियों की शानदार एंट्री

लखनऊ, 29 मार्च 2026। प्रथम स्वर्गीय डॉ. केएसएम यूनुस आईटा प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई। प्रदेश के चिन्मय देव चौहान, ऋषि यादव, वंश यादव और जॉय दास ने क्वालीफाइंग मुकाबलों के अंतिम दौर में जीत दर्ज कर मुख्य ड्रॉ में प्रवेश किया।

इसके साथ ही हरियाणा के दो खिलाड़ियों, जबकि महाराष्ट्र और राजस्थान के एक-एक खिलाड़ी ने भी मुख्य ड्रॉ में स्थान सुनिश्चित किया।

एक लाख रुपये की प्राइजमनी वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में किया जा रहा है।

रविवार को खेले गए क्वालीफाइंग के अंतिम मुकाबलों में उत्तर प्रदेश के चिन्मय देव चौहान, ऋषि यादव, वंश यादव और जॉय दास के साथ हरियाणा के सुनील कुमार व हर्ष मलिक, महाराष्ट्र के पांशुल ओबोवेजा तथा राजस्थान के अमित ने जीत दर्ज करते हुए मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई।

एसडीएस टेनिस अकादमी के संस्थापक सदस्य पवन सागर ने बताया कि इरम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा प्रायोजित इस टूर्नामेंट में 30 मार्च से मुख्य ड्रॉ के मुकाबले शुरू होंगे। मैचों की शुरुआत सुबह 7:30 बजे से की जाएगी।

टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन शाम 5:30 बजे मुख्य अतिथि प्रकाश डी (आईपीएस, डीजीपी रेलवे) के करकमलों द्वारा किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *