केवीजीएन क्लब ने स्मैश क्रिकेट क्लब को दो विकेट से हराया

लखनऊ। सरदार अजीत पाल सिंह मेमोरियल (40 प्लस) टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में केवीजीएन क्रिकेट क्लब ने रोमांचक मुकाबले में स्मैश क्रिकेट क्लब को दो विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबले के नायक रहे अमित मदान, जिन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

रास बिहारी तिवारी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में स्मैश क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। टीम की ओर से नरिंदर जीत सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में सात चौकों की मदद से 49 रन बनाए। वहीं राजेश वर्मा ने 29 और संजीव सिंह ने 23 रन का योगदान दिया। केवीजीएन की ओर से अमित मदान ने तीन विकेट लिए, जबकि आशू को दो विकेट हासिल हुए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केवीजीएन क्रिकेट क्लब की शुरुआत संतुलित रही और टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 182 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में आशू की 24 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से खेली गई 43 रनों की पारी अहम रही। इसके अलावा गुफरान ने 33, आदित्य वर्द्धन ने 29, अमित मदान ने नाबाद 18 और सूरज थापा ने 16 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया।

स्मैश क्रिकेट क्लब की ओर से मनोज पांडेय, नरिंदर जीत सिंह और संजीव सिंह ने दो-दो विकेट हासिल किए, लेकिन वे टीम को हार से नहीं बचा सके।

इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व रणजी क्रिकेटर Ubaid Kamal और समाजसेवी Subhash Chandra ने किया।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *