भाजपा सरकार ने एआई समिट को ‘चाइना बाजार’ में तब्दील कर दिया: कांग्रेस

कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा
नयी दिल्ली, 18 फरवरी (भाषा) कांग्रेस ने ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ 2026 में एक निजी विश्वविद्यालय द्वारा चीन में निर्मित ‘रोबोटिक कुत्ते’ को प्रदर्शित किए जाने का हवाला देते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को ‘चाइना बाजार’ में तब्दील कर दिया गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “भारत की प्रतिभा और डेटा का उपयोग करने के बजाय, एआई शिखर सम्मेलन अव्यवस्थित तरीके से पीआर का तमाशा बन गया है।
भारतीय डेटा बिक्री के लिए उपलब्ध है और चीनी उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है।” कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ” अश्विनी वैष्णव ने साबित कर दिया है कि भारत में एआई का मतलब है ”अश्विनी इन्कॉम्पिटें”।” उन्होंने दावा किया, ”भाजपा ने इसे सस्ते चाइना बाजार में तब्दील कर दिया।” कांग्रेस ने अपने आधिकारिक हैंडल पर पोस्ट किया, “मोदी सरकार ने देश की छवि को अपूरणीय क्षति पहुंचाई है, उन्होंने एआई को मजाक बनाकर रख दिया है।
यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें हम अपनी डेटा शक्ति को देखते हुए विश्व के अगुवा बन सकते हैं।” गलगोटिया विश्वविद्यालय ने दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ 2026 में 350 करोड़ रुपये की एआई परियोजनाओं और एक ‘रोबोटिक कुत्ते’ का प्रदर्शन किया। खबरों के अनुसार, ‘ओरायन’ नाम का यह रोबोट चीन निर्मित पाया गया, जिसके कारण विवाद खड़ा हो गया।
सूत्रों का कहना है कि विवाद के बीच गलगोटिया विश्वविद्यालय को अपना स्टॉल तुरंत खाली करने के लिए कह दिया गया है। इसमें प्रदर्शित प्रौद्योगिकी के सृजन और स्वामित्व पर सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, विश्वविद्यालय से तुरंत प्रदर्शनी स्थल छोड़ने को कहा गया। आलोचकों का कहना था कि यह विश्वविद्यालय का स्वदेशी नवाचार नहीं है बल्कि चीन में बना एक रोबोट है।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *