राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में शाहजहांपुर के छात्र शाहऱुख ने बढ़ाया प्रदेश का मान

शाहजहांपुर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, शाहजहांपुर के कक्षा 9 के छात्र शाहऱुख ने राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता में राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मात्र 14 वर्ष की आयु में इस उपलब्धि को हासिल कर उन्होंने प्रदेश का मान बढ़ाया है।

इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय स्टाफ, ग्रामवासी और अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। शाहऱुख का माल्यार्पण कर और साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

समारोह के दौरान बाबा मुसद्दी ने छात्र को नकद पुरस्कार एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया। पूर्व एवं वर्तमान खिलाड़ियों ने भी शाहऱुख को शुभकामनाएं देते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार ने कहा कि शाहऱुख की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के विकास पर बल दिया। छात्र की इस उपलब्धि में कोच हरिपाल जी के मार्गदर्शन को विशेष योगदान बताते हुए विद्यालय परिवार ने उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल प्रवेश जी, योगिता जी, अशोक कुमार (पीटीआई) सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। समारोह के अंत में ग्रामीणों ने शाहऱुख के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर प्रगति के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *