अटल नगर योजना के भवनों की लॉटरी 8 एवं 9 जनवरी को होगी

अटल नगर योजना के भवनों की लॉटरी 8 एवं 9 जनवरी को होगी

 

देवपुर पारा स्थित अटल नगर में 01 बीएचके के 1832 एवं 02 बीएचके के 664 फ्लैट हैं, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हॉल में आवेदकों की उपस्थिति में निकाला जाएगा लॉटरी ड्रा

देवपुर पारा स्थित अटल नगर आवासीय योजना के भवनों की लॉटरी 8 जनवरी एवं 9 जनवरी, 2026 को होगी। लॉटरी का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हॉल में किया जाएगा। जहां पारदर्शी प्रक्रिया के तहत आवेदकों की उपस्थिति में लॉटरी ड्रा की पर्चियां निकाली जाएंगी। पूरी प्रक्रिया का यू-ट्यूब चौनल पर लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।

एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि देवपुर पारा में लांच की गयी अटल नगर आवासीय योजना में 12 से लेकर 19 मंजिल के 15 टावरों में कुल 2,496 फ्लैट्स हैं। इसमें से 1,832 भवन 01 बीएचके और 664 भवन 02 बीएचके के हैं। ये भवन 30 वर्गमीटर से लेकर 54.95 वर्गमीटर क्षेत्रफल के हैं, जिनकी कीमत 9.82 लाख रूपये से शुरू है। एलडीए ने इस अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम में लिफ्ट का भी प्रावधान किया है। इसके अतिरिक्त योजना में स्वच्छ जल एवं विद्युत आपूर्ति, पावर बैकअप, सुरक्षा व्यवस्था, ग्रीन एवं किड्स प्ले एरिया व पार्किंग की पर्याप्त सुविधा दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि अटल नगर योजना के भवनों के लिए 4 अक्टूबर से 2 दिसम्बर, 2025 के मध्य ऑनलाइन पंजीकरण खोला गया था। जिसमें कुल 5,781 लोगों ने पंजीकरण कराया है। 8 जनवरी को 01 बीएचके के भवनों का लॉटरी से आवंटन किया जाएगा। वहीं, 02 बीएचके के भवनों की लॉटरी 9 जनवरी, 2026 को करायी जाएगी।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *