8 साल बाद द ग्रेट खली की दमदार वापसी, जनवरी 2026 में रिंग में उतरेंगे भारतीय WWE दिग्गज

नई दिल्ली: भारतीय WWE सुपरस्टार और दुनिया भर में मशहूर रेसलर द ग्रेट खली आठ साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर रिंग में उतरने जा रहे हैं। यह मुकाबला जनवरी 2026 में उनकी अपनी रेसलिंग अकादमी CWE (Continental Wrestling Entertainment) के बैनर तले आयोजित होगा। खली इस इवेंट में उभरते रेसलर पार्कर बोरदॉ का सामना करेंगे।

7 फीट लंबे और WWE इतिहास के सबसे प्रभावशाली रेसलरों में शामिल खली ने अपने करियर की शुरुआत 2006 में की थी, जब उन्होंने जजमेंट डे पे-पर-व्यू इवेंट में द अंडरटेकर को हराकर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। उनकी एंट्री ने WWE यूनिवर्स में तहलका मचा दिया था।

WWE में खली का शानदार सफर

WWE में ड्राफ्ट होने के बाद खली का प्रभुत्व और बढ़ा। उन्होंने रेसलमेनिया 23 में केन को हराया, इसके बाद जॉन सीना जैसे टॉप सुपरस्टार्स के साथ मुकाबले किए।
उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि जून 2007 में आई, जब उन्होंने रॉ में 20-मैन बैटल रॉयल जीतकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की। खली ने यह टाइटल लगभग तीन महीने तक अपने पास रखा—यह उपलब्धि उन्हें WWE इतिहास के चुनिंदा महान चैंपियंस की सूची में शामिल करती है।

WWE करियर के दौरान खली ने ‘पंजाबी प्लेबॉय’ जैसे मनोरंजक किरदार भी निभाए, जिनसे वह फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हुए। 2014 में WWE के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट समाप्त हो गया और उसके बाद उन्होंने अकादमी और स्पोर्ट्स ट्रेनिंग में योगदान दिया।

अब खली की इस भव्य वापसी को लोग केवल एक मैच नहीं, बल्कि दूसरे इनिंग की शुरुआत मान रहे हैं। भारतीय रेसलिंग फैंस के लिए यह खबर किसी जश्न से कम नहीं।

 

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *