152वाँ ‘आपका विधायक–आपके द्वार’ शिविर: समाधान, सम्मान और सेवा का अनुपम संगम

डॉ. राजेश्वर सिंह ने 4 मेधावियों को साइकिल देकर किया प्रोत्साहित साथ ही विधायक के शिविर में 75 नागरिकों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण

लखनऊ: सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देवीखेड़ा, खरिका प्रथम में रविवार को 152वाँ ‘आपका विधायक–आपके द्वार’ साप्ताहिक जनसंवाद शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह अभियान सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा निरंतर चलाया जा रहा एक अनूठा जनसेवा संकल्प है, जिसमें जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान, शिक्षा-खेल का प्रोत्साहन, स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक सम्मान को एक साथ जोड़ा जाता है।

जन समस्याओं का त्वरित समाधान

शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी आवश्यकताएँ और सुझाव प्रस्तुत किए। वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आय प्रमाण पत्र, विधवा पेंशन सहित कुल 16 महत्वपूर्ण प्रकरण सामने रखे गए, जिनमें से 10 प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया गया।

निःशुल्क नेत्र चिकित्सा कैंप

टेंडर पॉम हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में 75 वरिष्ठ नागरिकों का नेत्र परीक्षण किया गया, जिनमें से 38 लाभार्थियों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क चश्मे प्रदान किए जाएंगे।

मेधावियों का सम्मान – ‘गाँव की शान’

शिक्षा के प्रति प्रेरणा बनाए रखने के उद्देश्य से विधायक ने ‘गाँव की शान’ पहल के तहत हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया:

आदर्श सिंह – 89.6%

सौम्या भदौरिया – 85.4%

अस्मिता वर्मा – 77%

अवंतिका मैसी – 68.56%

इन छात्रों को साइकिल, घड़ी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए, ताकि उनकी शिक्षा यात्रा और प्रेरणादायक बनी रहे।

युवा शक्ति को खेलों से जोड़ना

युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करने हेतु 166वें बॉयज यूथ क्लब और 101वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया। इन क्लबों को क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कैरम आदि खेलों की पूर्ण स्पोर्ट्स किट वितरित की गई।

प्रबुद्धजन और गणमान्य नागरिकों का सम्मान

शिविर में क्षेत्र के प्रबुद्धजन और गणमान्य नागरिकों – राम प्रवेश, रविंदर चौहान, राम सुमन, देवी दयाल, कृष्णलाल, अर्चना बोहर, माधुरी देवी, मंजू पाण्डेय, माया देवी, सुरेश कुमार, जय सिंह, मीना देवी, सीमा देवी, किरण, रेनू सहित अन्य – को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सुविधा और पोषण

सभी उपस्थित ग्रामीणों को ताराशक्ति निःशुल्क रसोई के माध्यम से ताज़ा और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया गया।

डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा संचालित यह साप्ताहिक अभियान निरंतर जारी रहेगा। यह श्रृंखला सरोजनीनगर के प्रत्येक गाँव-मोहल्ले तक पहुँचकर विकास, कल्याण और सामुदायिक सहभागिता की नई ऊँचाइयाँ छूती रहेगी।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *