1.76 अरब की परियोजना से सरोजनीनगर होगा जलभराव मुक्त, किला मोहम्मदी ड्रेन का होगा पुनर्निर्माण

लखनऊ। राजधानी के सरोजनीनगर क्षेत्र को जलभराव की समस्या से स्थायी राहत दिलाने के लिए योगी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। किला मोहम्मदी ड्रेन की रीमॉडलिंग परियोजना को मंजूरी मिल गई है, जिसकी लागत करीब ₹1.76 अरब तय की गई है।

यह महत्वपूर्ण पहल योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संभव हो सकी है, जबकि सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के लगातार प्रयासों और फॉलो-अप ने इस परियोजना को गति दी।

35 किलोमीटर क्षेत्र को मिलेगा लाभ
इस परियोजना से आशियाना, शारदा नगर, कानपुर रोड समेत 240 से अधिक मोहल्लों और करीब 2.5 लाख से ज्यादा लोगों को सीधा फायदा होगा। वर्षों से जलभराव की समस्या झेल रहे क्षेत्रवासियों को अब बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

40 साल पुरानी ड्रेन का होगा कायाकल्प
1983-86 के बीच बनी किला मोहम्मदी ड्रेन अब जर्जर और संकरी हो चुकी है, जिससे जल निकासी बाधित हो रही थी। यह ड्रेन पकरी पुल के पास से होकर सई नदी तक जाती है। अब इसके आधुनिकीकरण से जल प्रवाह सुचारु होगा।

आधुनिक आरसीसी ड्रेनेज सिस्टम बनेगा
परियोजना के तहत—

  • वीआईपी रोड से इठुरिया पुलिया तक 7.156 किमी नाले का पुनर्निर्माण
  • 3.415 किमी डायवर्टिंग ड्रेन का निर्माण
  • कुल 10.571 किमी लंबाई में आधुनिक आरसीसी ड्रेन विकसित किया जाएगा

इसके अलावा एयरपोर्ट क्षेत्र के आसपास नाले की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी और कच्चे हिस्सों को पक्का कर मजबूत ड्रेनेज सिस्टम तैयार किया जाएगा।

विधायक के प्रयासों से मिली मंजूरी
डॉ. राजेश्वर सिंह ने वर्ष 2022 में ही सरोजनीनगर को जलभराव मुक्त बनाने का संकल्प लिया था। उन्होंने लगातार अधिकारियों के साथ समन्वय और व्यक्तिगत स्तर पर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस परियोजना को स्वीकृति दिलाई।

जनजीवन होगा सुगम और सुरक्षित
परियोजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में न तो सड़कों पर जलभराव होगा और न ही घरों में पानी भरने की समस्या। मजबूत ड्रेनेज व्यवस्था से बारिश के दौरान भी लोगों को राहत मिलेगी और शहर का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर होगा।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *