स्वच्छता अभियान के साथ जनसंवाद: नगर निगम टीम वार्डों में पहुंची, सुनीं नागरिकों की समस्याएं

शाहजहांपुर। विश्व महिला दिवस सप्ताह (8 मार्च से 14 मार्च 2026) के अंतर्गत नगर निगम द्वारा मंगलवार को वार्ड संख्या 10 और 38 में विशेष स्वच्छता अभियान और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान महापौर अर्चना वर्मा के मार्गदर्शन में सुबह 9 बजे से शुरू किया गया।

अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने चिन्हित स्थानों पर व्यापक स्तर पर साफ-सफाई कराई। साथ ही क्षेत्र के नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। नगर निगम की ओर से लोगों से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग करने की अपील की गई, ताकि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 में बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकें।

इस अवसर पर महापौर अर्चना वर्मा ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर के निर्माण में जनता की भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और नगर निगम के अभियानों में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्रा, जोनल अधिकारी, सफाई निरीक्षक, खाद्य निरीक्षक तथा क्षेत्रीय पार्षद मौजूद रहे और अभियान को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

नगर निगम के इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में स्वच्छता के साथ-साथ जनसंवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *