वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने ग्रामीणों को बांटे कंबल

शाहजहांपुर। कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सदर तहसील क्षेत्र में जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल वितरित कर राहत पहुंचाई। यह वितरण सिंधौली–पुवायां मार्ग स्थित बारापुर गांव में किया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार एवं एसडीएम भी मौजूद रहे। मंत्री सुरेश खन्ना ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि सरकार का प्रयास है कि कोई भी जरूरतमंद ठंड के कारण परेशान न हो।

सभी तहसीलों में पहुंचाए गए 5200 कंबल

एडीएम अरविंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद की सभी तहसीलों में 5200 कंबल पहुंचा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ठंड की तीव्रता और मांग को देखते हुए आगे भी आवश्यकता अनुसार कंबलों की व्यवस्था कराई जाएगी।

ग्रामीणों ने कंबल पाकर शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त किया और इस पहल को गरीब व जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत बताया।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *