महाशिवरात्रि पर कान्हा गौआश्रय स्थल अकोहरी में नंदी पूजन, गौसेवा का संदेश

लखनऊ, 16 फरवरी 2026: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कान्हा गौआश्रय स्थल अकोहरी, बी.के.टी. क्षेत्र में विशेष नंदी पूजन और गौपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक और पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने विधिवत पूजन कर गौवंश की सेवा की और उन्हें गुड़, केला तथा पशु आहार खिलाया।

कार्यक्रम में निदेशक प्रशासन एवं विकास डॉ मेमपाल सिंह ने अपनी धर्मपत्नी के साथ नंदी पूजन किया। इस अवसर पर अपर निदेशक लखनऊ मंडल डॉ अजय कनौजिया, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ सुरेश कुमार, संयुक्त निदेशक मुख्यालय डॉ पी. के. सिंह, संयुक्त निदेशक डॉ ज्ञानेन्द्र सिंह, उपनिदेशक डॉ सुनील कुमार राठौर तथा उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी बी.के.टी. डॉ अजय यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने इस अवसर पर गौसंरक्षण और गौसेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम समाज में करुणा, सेवा और सहअस्तित्व की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने बताया कि गौआश्रय स्थलों के सुचारु संचालन और पशुओं की देखभाल के लिए विभाग निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से गौसेवा का संकल्प लिया और समाज में सौहार्द तथा सेवा भाव को बढ़ावा देने का संदेश दिया। आयोजन शांतिपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *