पुवायाँ विधानसभा में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पर बैठक, संतोष सिंह ने दिया मार्गदर्शन

शाहजहाँपुर: पुवायाँ विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, बृज क्षेत्र के प्रभारी एवं विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष के.सी. मिश्रा ने की।

संतोष सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र की मजबूती की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना और अपात्र नामों का विलोपन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर अभियान को प्रभावी बनाने का आह्वान किया।

बैठक में जिला मंत्री नमित दीक्षित एवं प्रशांत पटेल, विधानसभा संयोजक विपिन शुक्ला, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा दिनेश अवस्थी, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा जगवंत सिंह, सभी मंडल अध्यक्ष, शक्तिकेंद्र संयोजक एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

बैठक में मतदाता सूची अभियान को बूथ स्तर तक मजबूत करने, मतदाता सत्यापन, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और जागरूकता अभियान को तेज करने पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि वे अपने क्षेत्र में लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने और अपडेट करने के लिए जागरूक करें।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *