कांग्रेस एपस्टीन फाइल में प्रधानमंत्री के संदर्भ को लेकर गलत सूचना फैला रही: भाजपा

नयी दिल्ली, 31 जनवरी – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को कांग्रेस पर जेफरी एपस्टीन से जुड़ी जांच फाइलों में शामिल एक सामान्य ईमेल सामग्री को ”तोड़-मरोड़कर” पेश करने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया।
पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री और एपस्टीन के बीच किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संवाद का ”कोई सबूत नहीं” है।
भाजपा की यह प्रतिक्रिया कांग्रेस की ओर से ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कथित ईमेल और अमेरिकी न्याय विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध इसके लिंक को साझा किए जाने के बाद आई। पोस्ट में आरोप लगाया गया कि एपस्टीन फाइलों में मोदी का संदर्भ शामिल है। इसमें प्रधानमंत्री से घटनाक्रम पर स्पष्टीकरण देने की मांग की गई।
भाजपा नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस की ओर से ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट को “फर्जी खबर” करार दिया।
उन्होंने कहा, “कांग्रेस का यह सनसनीखेज दावा तथ्यों को पूरी तरह से तोड़-मरोड़कर पेश किया जाना है कि जेफरी एपस्टीन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में लिखा था कि उन्होंने (मोदी) एक अमेरिकी राष्ट्रपति के लाभ के लिए इजराइल में ‘नाचने और गाने’ को लेकर कथित तौर पर उनकी (एपस्टीन) ‘सलाह’ ली थी, जो तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत करना है।”
मालवीय ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों की ओर से जारी की गई एपस्टीन से जुड़ी किसी भी फाइल से यह संकेत नहीं मिलता है कि मोदी ने कभी भी “नाचने, गाने या किसी अन्य चीज” के लिए एपस्टीन की व्यक्तिगत सलाह मांगी, ली या उस पर अमल किया, न ही ये फाइल दोनों के बीच किसी भी संवाद को दर्शाती हैं।
भाजपा नेता ने कहा, ”सत्यापित रिकॉर्ड में एपस्टीन की ‘सलाह’ के बारे में कोई जिक्र नहीं है, नाचने या गाने का कोई उल्लेख नहीं है और न ही ऐसा कोई बयान है, जिसमें दावा किया गया हो कि “यह कारगर रहा।”
उन्होंने आरोप लगाया कि “ये सभी विवरण पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं” और कांग्रेस “आक्रोश उत्पन्न करने” के लिए इन्हें फैला रही है।”
भाजपा नेता ने कहा कि मोदी का 2017 में इजÞराइल का दौरा रक्षा, प्रौद्योगिकी और व्यापार पर केंद्रित एक ऐतिहासिक कूटनीतिक दौरा था, जिसमें राजकीय यात्राओं के तरह के सामान्य सांस्कृतिक सत्कार शामिल थे, न कि कोई ”कल्पित एपस्टीन-से जुड़ी योजना।”
अमेरिका के न्याय विभाग ने शुक्रवार को अरबपति वित्त कारोबारी रहे जेफरी एपस्टीन से जुड़े कई और दस्तावेज शुक्रवार को सार्वजनिक किए।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफÞॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”यह राष्ट्रीय शर्म का विषय है कि अमेरिका का दोषी मानव तस्कर, बाल यौन अपराधी और बलात्कारी जेफरी एपस्टीन यह लिखता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उसकी ‘सलाह’ मानी और अमेरिकी राष्ट्रपति के लाभ के लिए इजÞराइल में नाच-गाना किया। वे कुछ सप्ताह पहले मिले थे। यह काम कर गया।”
इस पर कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”यह मामला अब और भी ”ज्Þयादा सनसनीखेज” होता जा रहा है। प्रधानमंत्री की चुप्पी अस्वीकार्य है।”

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *