इंडियन आइडल फेम सिंगर-एक्टर प्रशांत तमांग का 43 वर्ष की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान

इंडियन आइडल फेम सिंगर-एक्टर प्रशांत तमांग का 43 वर्ष की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान

नई दिल्ली/दार्जिलिंग। मशहूर सिंगर और एक्टर, इंडियन आइडल-3 के विजेता प्रशांत तमांग का 43 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। फिल्ममेकर राजेश घाटानी ने उनके निधन की पुष्टि की है। प्रशांत तमांग के अचानक चले जाने से संगीत और फिल्म जगत में शोक की लहर है।

कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन

दार्जिलिंग के सिंगर महेश सेवा के अनुसार, प्रशांत तमांग को कार्डियक अरेस्ट आया था। उस समय वह दिल्ली में रह रहे थे। महेश सेवा ने रविवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “प्यारे भाई प्रशांत के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पण करता हूं।”

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जताया शोक

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी प्रशांत तमांग के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा,
“इंडियन आइडल फेम और मशहूर सिंगर प्रशांत तमांग के आज अचानक और असमय निधन से बहुत दुख हुआ। उनका संबंध हमारे दार्जिलिंग से भी था। मैं उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं।”

पुलिस से सिंगर बनने तक का प्रेरक सफर

प्रशांत तमांग इंडियन आइडल-3 के विजेता रहे। सिंगिंग रियलिटी शो में आने से पहले वह कोलकाता पुलिस में कार्यरत थे और पुलिस ऑर्केस्ट्रा का हिस्सा थे। अपने सीनियर की सलाह पर उन्होंने इंडियन आइडल में हिस्सा लिया और देशभर में पहचान बनाई। शो जीतने के बाद उन्होंने सोनी बीएमजी के साथ अपना पहला एल्बम रिलीज किया, जिसमें हिंदी और नेपाली गाने शामिल थे। इसके बाद उन्होंने नेपाली फिल्मों में बतौर गायक और अभिनेता भी काम किया।

‘पाताल लोक 2’ में निभाया यादगार किरदार

प्रशांत तमांग ने हाल ही में जयदीप अहलावत स्टारर चर्चित वेब सीरीज ‘पाताल लोक 2’ में विलेन डेनियल लेचो का किरदार निभाया था। इस भूमिका में उनके अभिनय को काफी सराहा गया और उन्होंने दर्शकों को चौंका दिया।

प्रशांत तमांग का असमय निधन उनके प्रशंसकों और कला जगत के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *